September 12, 2026
IMG-20250926-WA0036

*जनपद आजमगढ़*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घायल व्यक्ति की जान बचायी ।*

आज दिनांक- 25.09.2025 को समय लगभग 02:00 बजे दिन में *डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महोदय,* सदर अस्पताल से सिधारी की तरफ जा रहे थे कि अचानक बैठौली और शंकरपुर तिराहे के बीच उनकी नजर अज्ञात वाहन से घायल एक व्यक्ति जो खून से लथपथ था, पर पड़ी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल अपना वाहन रोक कर घायल व्यक्ति को स्वयं उठाकर अपने स्कॉर्ट वाहन में रखकर लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाएं। जहां घायल की उपचार चल रहा है तथा चिकित्सकों को बेहतर इलाज हेतु कहा गया। घायल के परिवारजन भी अस्पताल आ गये है, घायल व्यक्ति खतरें से बाहर है।

*घायल व्यक्ति का विवरण*
1-विवेक यादव पुत्र मनोज यादव निवासी सरदारपुर बाबू थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  लखनऊ स्पेक्ट्रम कला मेला–2025” के लोगो और पोस्टर का अनावरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *