September 12, 2026
IMG-20250925-WA0142(2)

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

*अहरौरा जमुई मार्ग स्थित सोनपुर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा अंतर्गत जमुई मार्ग स्थित सोनपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति के समीप गुरुवार को शाम 6:00 बजे अहरौरा की तरफ से लोहे की चादर से लदी ट्रॉली टेंपो ने इमलिया चट्टी की तरफ से आ रही दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो पहिया वाहन पर सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पेट में चादर से गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसारसोनपुर थाना अहरौरा मिर्जापुर में माल वाहक टेंपो वाहन संख्या UP 65MT 9875 का चालक बाइक सवार वाहन संख्याUP67AK8919 को टक्कर मार दिया है जिससे बाइक चालक की मौके पर मृत्यु हो गई है मृतक का नाम विपिन मौर्य पुत्र राज नारायण मौर्य उम्र 20 वर्ष, ग्राम- मुजफ्फरपुर, पोस्ट- भभौरा, थाना -चकिया, जिला- चंदौली का रहने वाला है मौके पर शांति है ला इन ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  डॉक्टर के खिलाफ जनसुनवाई में जिला अधिकारी बलिया को सौपा ज्ञापन*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *