April 16, 2026
IMG-20250926-WA0126

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

*महिला सशक्तिकरण मिशन अभियान के तहत विजयपुर छानबे में साईकिल रैली निकाली गई*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर छानबे क्षेत्र के विजयपुर में महिला सशक्तिकरण मिशन अभियान के तहत मान माधव इंटरमीडिएट कालेज विजयपुर छानबे की छात्राओं द्वारा साईकिल रैली निकाली गई | इस साईकिल रैली को ग्राम प्रधान विजयपुर शाहिदा बानो ने हरि क्षंडी दिखाकर रवाना किया | मिशन शक्ति-5 सोशल मीडिया कैम्पेन व स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मान माधव इंटरमीडिएट कालेज विजयपुर छानबे में आयोजित किया गया | इस जागरूकता अभियान में टोल फ्री नम्बर 1076, सीएम हेल्पलाइन 1090, वुमेन पावर लाइन नम्बर 181 वीमेन हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महिला सुरक्षा हेतु बनाए गए हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जानकारी दिया गया | उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5 के इस अवसर पर समाज के समक्ष लिंगानुपात सुधार, जेंडर इक्विटी, स्कूल ड्राप आउट की समस्या ,बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक शोषण की रोकथाम, साक्षरता दर में वृद्धि, महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसा रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई । इस पहल का उद्देश्य समाज में समानता, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर महिलाओं व बच्चों के जीवन स्तर को सशक्त बनाना है। मिशन शक्ति का यह प्रयास न केवल सामाजिक चेतना का संवर्धन करता है बल्कि एक सशक्त, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज की दिशा में निर्णायक कदम भी सिद्ध होता है। मिशन अभियान 5 के तहत ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्गत कार्ययोजना के अनुसार जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन व जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में जन जागरूकता के माध्यम से महिला कल्याण विभाग द्वारा जनसंख्या अनुपात, जन्म व मृत्यु दर, लिंगानुपात, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, साक्षरता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले हिंसा कैसे रोका जा सकता है विस्तृत में जानकारी देते हुए टोल फ्री नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 1090 वूमेन पावर लाइन नंबर, 181 वीमेन हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्डलाइन नंबर, 101 अग्निशसन सेवा नंबर, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, का प्रयोग करके कैसे खुद को बचाव एवं दूसरों का मदद कर सकते हैं जिससे एक अच्छे समाज का विकास होगा कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के प्रधानाचार्य, टीचर आदि आमजन उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न विभागों यथा शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना आदि द्वारा भी महिलाओं और बच्चों के हितार्थ योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जागरूक किया गया।

See also  आजमगढ़:प्रेम प्रसंग में बाधा बने परिजन, प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *