September 12, 2026
IMG-20250926-WA0097

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर में आगामी त्योहार के दृष्टिगत अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा कानून का पालन कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। कटरा कोतवाली क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। देर रात रूट मार्च के दौरान एसएसपी ने आम लोगों से सुरक्षा व्यवस्था का फीड बैक भी लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस की निगाह बराबर बनी रही।
शहर की सड़कों पर पैदल गश्त बड़ी संख्या में पुलिस अफसर और पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसएसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग भी करा। साथ ही अराजक तत्वों को चेतावनी भी दी कि यदि उनके द्वारा कोई भी गड़बड़ी की जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए रूट मार्च किया गया है। इस दौरान सुरक्षा बंदोबस्त का लोगों से फीडबैक भी हासिल किया गया है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर नीरज पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा बैजनाथ सिंह एवं भारी संख्या में फोर्स के लोग मौजूद थे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  मऊ मधुबन में भूमाफियाओं की मिली भगत से हो रहा है मधुबन नगर पंचायत में अवैध प्लाटिंग का कारोबार करोड़ों में फल फुल शासन प्रशासन मौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *