April 20, 2026
IMG-20250924-WA0031(1)

*आजमगढ़*जिलाधिकारी और कप्तान ने किया हरैया ब्लाक का निरीक्षण,जीयनपुर थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद ।*

आजमगढ़ सगड़ी तहसील के ब्लॉक हरैया की प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के दिन आने वाली दिक्कतों से बचाव के जिलाधिकारी एवं कप्तान ने शनिवार को ब्लॉक का निरीक्षण किया और मुख्य विकास अधिकारी तथा एडीएम को कई बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हरैया ब्लाक पर 4 अक्टूबर को प्रमुख पद के लिए विपक्ष द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव चर्चा होगी,आवश्यकता अनुसार मतदान और मतगणना भी होगी। रविंद्र कुमार द्वितीय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने तीन दिन के अंदर पूरे ब्लाक में सीसी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया साथ ही ड्रोन कैमरा उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दिन हर संवेदनशील जगह पर पुलिस की तैनाती रहेगी। वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह से भी दोनों अधिकारियों ने अलग से जानकारी ली। इसके पूर्व दोनों अधिकारियों द्वारा सगड़ी तहसील पर वीवीपैड वेयरहाउस का निरीक्षण किया। श्याम प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी सगड़ी को चारों तरफ सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जीयनपुर कोतवाली पर दोनों अधिकारियों ने थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई की,जिसमें 24 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमे से एक का निस्तारण मौके पर कर दिया गया एव दो टीमें गठित कर निस्तारण को भेजी गई। भाजपा कार्यकर्ता महावीर सिंह की शिकायत पर कप्तान ने कार्रवाई का भरोसा दिया।देवापार गांव में नाली निर्माण कुछ दबंगों द्वारा रोके जाने की जिलाधिकारी से शिकायत की गई जिस पर उन्होंने तत्काल लेखपाल को गांव में जाकर नाली की पैमाइश कर यदि नाली सही बन रही हो तो उसे रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा,एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश सरोज,नायब तहसीलदार विवेकानंद,प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह, कानूगो समौधि राम,लेखपाल मो0नफीस अहमद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  शिक्षक संकुल बैठक कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी नगरा, बलिया के पत्रांक-संकुल मीटिंग 4560-67/2024-25 दिनांक 15/03/2025

Bite- डीएम रविंद्र कुमार
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *