July 26, 2026
IMG-20250927-WA0078

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

*थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर थाना विन्ध्याचल में दिनांकः 26.09.2025 को वादी नीरज सिंह पुत्र तीर्थराज सिंह निवासी गड़ौरा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी के माता का पर्स (जिसमें चेन व नगद रूपये थे) चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-325/2025 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 27.09.2025 को थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार अभियुक्ता मुस्कान पत्नी जैकी निवासी मडईया थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के पास से एक चौन (पीली धातू), एक छोटा पर्स व आधार कार्ड बरामद किया गया । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तां को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  रिहायशी मंडई जलकर हुई खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *