April 17, 2026
IMG-20250928-WA0005

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

*जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला आयुष समिति की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर 27 सितम्बर 2025- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व जिला आयुष समिति की बैठक आहूत की गयी। जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा बैठक में ओ0पी0डी0/आई0पी0डी0 उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करे निरीक्षण के दौरान यदि कोई चिकित्सक अपने तैनाती स्थल पर निवास करते हुए नही पाया जाता है उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में मरीजो हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए। दवाओं की उपलब्धता के बारे में बताया कि पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि दवाए खत्म होने पूर्व मांग पत्र भेजते हुए दवाएं मगवाएं। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत जिलाधिकारी ने निर्देशित किया शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। डिलीवरी की समीक्षा जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा सही डिलीवरी डाटा उपलब्ध कराया जाए प्रभारी चिकित्साधिकारी विजयपुर, चुनार व राजगढ़ डिलीवरी डाटा प्रतिशत कम होने पर जिलाधिकारी ने नारागजी व्यक्त करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया आशाओ के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग करांए और उन्हें सरकारी अस्पताल में डिलीवरी हेतु प्रेरित करें। उन्होने कहा कि लोगो को टीकाकरण एवं उसके महत्व के बारे में एम0ओ0आई0सी0 अथवा ए0एन0एम0 आशा एवं आंॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया जाय। बैठक में आयुष्मान कार्ड, 108 व 102 एम्बुुलेंस, मातृ मृत्यु दर की समीक्षा, जननी सुरक्षा योजना आदि बिन्दुओं विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यूनीसेफ के अन्तर्गत आने वाले पैरामीटर्स के सभी कार्यो पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिला आयुष समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष समिति के अन्दर सभी पैरामीटर्स की विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी श्रीकान्त रजक सहित सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

See also  जिले के महापुरुषों को समर्पित होगा यह मेडिकल कालेज: दयाशंकर सिंह

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *