July 26, 2026
IMG-20241024-WA0009

शिवकुमार की रिपोर्ट

क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर-विशुनपुरा मार्ग पर छितौना हेड के सामने बुधवार की रात अचानक अनियंत्रित स्कूटी नहर में गिर गई, जिससे मां- बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से जहां घर-परिवार में कोहराम मचा हैै, वहीं गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि नगरा थाना क्षेत्र के पड़सरा जुड़न निवासी शब्बो परवीन (27) पत्नी जुबेर अहमद अपने पांच वर्षीय पुत्र अब्बास सिद्दीकी का उपचार कराने के लिए ज्येष्ठ के पुत्र शाकिब रजा के साथ आजमगढ गई थीं, जहां से लौटने में रात हो गई। रात 10 बजे के करीब वह मालीपुर चट्टी पर ऑटो से उतरी तथा घर जाने के लिए वाहन ढूंढने लगे। इसी बीच कोई अपरिचित व्यक्ति स्कूटी से उसी रास्ते से सिकंदरपुर जा रहा था। शब्बो परवीन, शाकिब रजा और छोटे बालक को देखकर वह उन्हें गांव छोड़ने की बात कहकर स्कूटी पर बैठा लिया। स्कूटी जैसे ही छितौना हेड के समीप अंधे मोड़ पर पहुंची, अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद स्कूटी चालक और शाकिब रजा किसी तरह नहर के पानी से बाहर निकले और शकीब रजा सहयोग के लिए चिल्लाने लगा। वहीं, अपरिचित स्कूटी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। शाकिब रजा के शोर पर लोगो की भीड़ जुट गईं। सूचना पर गांव के लोग तथा परिजन पानी में डूबे मां बेटे को लोग ढूंढने लगे। इस बीच, पुलिस भी पहुंच गई। काफी ढूंढने के बाद मां बेटे का शव इंदासो गांव के पास मिला। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। हादसे में मां बेटे की मौत के बाद पड़सरा जुडन गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

See also  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया की आवश्यक बैठक यू. आर.सी.नगर क्षेत्र बलिया पर हुई जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया के कर्मठ एवं जुझारु

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *