April 17, 2026
IMG-20250928-WA0106

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

*कांग्रेस पार्टी की आओ चले गाँव की ओर बूथ करो मजबूत कार्यक्रम का आयोजन*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर अहरौरा नगर के साहुआईन का पोखरा स्थित हरि सरोवर लान में जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की आओ चले गाँव की ओर बूथ करो मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिन्होंने बताया कि पार्टी के मुखिया राहुल गांधी जी के सन्देश को गांव गांव पहुंचाने का कार्य तन मन से कर रहे है टैक्स को गब्बर सिंह टैक्स राहुल गांधी शुरु में ही बता दिया था वर्तमान सरकार गोल गोल घुमा कर लूट रही है टैक्स कम करने के नाम पर लोगो को लुट रही है हमारी पार्टी के मनमोहन सिंह के आर्थिक नीति से टैक्स कम था । नितिन गटकरी तो बार बार कहते है कि टोल टैक्स लगाने का फैसला ६०किलोमीटर है लेकिन टोल के ठेकेदार जबरन बनस्थली महाविद्यालय के पास टोल प्लाजा लगा कर जनता से पैसा लुट कर सरकार को फायदा पहुंचा रही है नगर के प्रत्येक वार्डो में कार्यकर्ता जा कर लोगों को पार्टी की उपलब्धियों को बताए ।कार्यक्रम में नगर कमेटी का विस्तार किया गया कार्यक्रम में पूर्व पी सी सी सदस्य कंदर्प आनंद,जिला उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय जिला महा सचिव तुलसी दासगुप्ता, इस्तियाक अहमद ,नगर उपाध्यक्ष /सभासद मो सलीम , /नगर महासचिव/सभासद इरशाद आलम, नगर कोषाध्यक्ष सुरेश केशरी ,दया मौर्य, , पुर्व सभासद असलम अंसारी ,रितेश पांडेय,अशोक अग्रहरि,जसवीर सिंह अंसारी,ओम प्रकाश पाण्डेय संचाल एडवोकेट इंद्रदेव शर्मा किया तथा नवागत पदाधिकारियों का स्वागत नगर अध्यक्ष बनारसी अग्रहरि ने किया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  नगरा(बलिया)। नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 4, चचयां स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *