September 12, 2026
IMG-20250928-WA0104

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र से एक लगभग 10 वर्षीय बालिका खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई।परिजनों में हड़कंप मच गया। सृष्टि नाम की बालिका सुबह करीब 8 बजे कोटवा स्थित निमही माता मंदिर के पास खेल रही थी,तभी अचानक गायब हो गई। परिजनों ने इधर-उधर काफी तलाश किया। लेकिन कोई पता नहीं चला।
सृष्टि बालिका मूल रूप से थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम सराय नेता निवासिनी अनीता देवी की पुत्री है, इन दिनों अपने नाना विनोद कुमार पुत्र रामचंद्र के यहां कोटवा सड़क में रह रही थी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। चौकी प्रभारी वृजभान सिंह चंदेल तत्काल सिपाही दिनेश पालवजयचंद चौहान तथा समस्त चौकी पुलिस टीम के साथ मिलकर
खोजबीन शुरू कर दी। काफी अथक प्रयासों के बाद पता चला कि बालिका खेलते-खेलते पास ही के क्षेत्र लक्षनगंज गांव में शाम करीब 4 बजे पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा की अपने बच्चों को घर से दूर खेलने मत जाने दे,बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें।क्षेत्र मे हथौंधा पुलिस की भुरी भुरी प्रशंसा हो रही है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद मऊ की तहसील इकाई मधुबन द्वारा आयोजित पत्रकार विचार गोष्ठी में पत्रकार हितों पर हुआ मंथन ......

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *