April 16, 2026
IMG-20251001-WA0079

बृजमोहन प्रसाद अवस्थी सारस्वत समारोह महोबा में सम्मानित हुए जिले के विद्वान डॉ विद्यासागर उपाध्याय
बुन्देलखण्ड के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार पण्डित बृजमोहन अवस्थी के 89 वें जन्म दिवस के अवसर पर आज महोबा में पण्डित बृजमोहन अवस्थी सुस्मृति संस्थान द्वारा आयोजित पंद्रहवां सारस्वत समारोह में ख्यातिलब्ध शिक्षाविद व प्रबुद्ध दर्शन शास्त्री डॉ विद्यासागर उपाध्याय द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षणार्थ किए जा रहे असाधारण कार्यों, बौद्धिक व्याख्यान,प्रबोधन, शास्त्रार्थ, राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय ख्याति और निष्ठा पूर्वक सम्यक कर्तव्य निर्वहन के दृष्टिगत आयोजन समिति ने महान स्वतंत्रता सेनानी ‘पण्डित महादेव प्रसाद अवस्थी कर्तव्यनिष्ठा सम्मान 2025’ से विभूषित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह, मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद राधेलाल यादव, कुलपहाड़ नगर पंचायत के चेयरमैन वैभव अरजरिया के हाथों डॉ उपाध्याय को सम्मान पत्र, पुष्पहार, अंगवस्त्र इत्यादि से अलंकृत किया गया। डॉ विद्यासागर ने बताया कि आल्हा ऊदल सहित असंख्य सूरमाओं की वीर भूमि बुन्देलखण्ड साहित्यिक क्षेत्र में भी उर्वरा शक्ति संपन्न रही है। पण्डित बृजमोहन अवस्थी ने शासकीय सेवा में रहते हुए अनेक पुस्तकों की रचना की और उनके देहावसान के बाद उनकी पुस्तक हिन्दी सिनेमा के बहुत बड़े निर्देशक संजयलीला भंसाली के लिए प्रेरणा बनी जो फिल्म बाजीराव मस्तानी के निर्माण में सहायक हुई। उन्होंने केवल कहानी संग्रह और उपन्यास ही नहीं बल्कि अष्टावक्र गीता दर्शन और कुलपहाड़ दर्शन जैसे चिंतन योग्य गंभीर विषय पर भी पुस्तक रचना की है। उसी परिवार में पण्डित महादेव प्रसाद अवस्थी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मात्र 21 वर्ष की आयु में बलिदान हुए, जिनका सम्मान बुन्देलखण्ड के कण – कण में है।पंद्रह वर्षों से लगातार सारस्वत समारोह का आयोजन होता है और देश भर से 12 विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष ‘ पण्डित महादेव प्रसाद अवस्थी कर्तव्य निष्ठा सम्मान ‘ डॉ विद्यासागर उपाध्याय को प्राप्त होने से जनपद बलिया के बुद्धिजीवी वर्ग में हर्ष व्याप्त है और डॉ गणेश पाठक, डॉ जैनेन्द्र पाण्डेय, डॉ जनार्दन राय, डॉ अभय नाथ सिंह, डॉ मदन राम, डॉ संजय यादव, रामदरश यादव क्रान्ति, बच्चा सिंह, अनुराग गुप्ता, इंदू देवी, संजय जायसवाल, आलोक शुक्ला, संजय सिंह, राधेश्याम यादव, रामकृष्ण मौर्य, अंकुश कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह,राधेश्याम वर्मा आदि ने बधाई दिया है।

See also  नहरों में पानी न छोड़े जाने से धान की फसल संकट में – अधिशासी अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *