April 16, 2026
IMG-20251008-WA0828

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस की सराहनीय पहल : दम्पतियों की काउंसलिंग कर कराया पुनर्मिलन, गुमशुदा बच्ची को सकुशल किया बरामद*

बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए संचालित “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं पारिवारिक सौहार्द की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की महिला अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों की महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।थाना टिकैतनगर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर ग्राम नूरवाफ कस्बा टिकैतनगर निवासी दम्पति, जो आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे थे, की काउंसलिंग प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश कुमार शुक्ला के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति सहायता केन्द्र की टीम — उप निरीक्षक श्री बृजेश कुमार सिंह, महिला आरक्षी प्रिया सिंह एवं ज्योति देवी द्वारा की गई। काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः साथ रहने को तैयार हुए। इसी प्रकार थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बांसा निवासी दम्पति, जो आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे थे, की काउंसलिंग प्रभारी निरीक्षक श्री अमित सिंह के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त निरीक्षक श्री सनत कुमार मिश्रा एवं महिला आरक्षी किरन द्वारा की गई। काउंसलिंग के पश्चात दोनों पति-पत्नी ने आपसी मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने की सहमति दी।वहीं थाना देवा क्षेत्र में महिला सुरक्षा दल एवं पीआरवी 5050 के संयुक्त प्रयास से गुमशुदा बच्ची अलीजा पुत्री सकीउल्ला निवासी कर्बला कस्बा देवा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्ची अपने परिजनों के साथ सीएचसी देवा गई थी, जहां से वह गुम हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर बच्ची को सुरक्षित खोज निकाला। मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा किए जा रहे ये प्रयास महिलाओं की सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता की दिशा में एक सराहनीय कदम हैं।

See also  नगरा शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट कन्या प्रा० वि० बरोली (कोड ३०५०) के जर्जर भवन की विधिवत नीलामी 27 मार्च को शासन के निर्देशानुसार की गई। नीलामी में खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरा, विद्यालय

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *