June 9, 2026
IMG-20251009-WA0067(1)

*जनपद आजमगढ़ राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह-2025 के अंतर्गत महिला प्रशिक्षुओं को मैट्रिमोनियल फ्रॉड संबंधी साइबर प्रशिक्षण*

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ महोदय द्वारा प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम व आमजनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है-
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह अक्टूबर 2025 के अंतर्गत आज दिनांक-08.10.2025 को रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र, आज़मगढ़ में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 महिला प्रशिक्षुओं को मैट्रिमोनियल फ्रॉड (शादी से संबंधित धोखाधड़ी) के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में महिला प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन वैवाहिक ठगी, साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली छलपूर्ण तकनीकों, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, तथा धोखाधड़ी से बचाव के व्यावहारिक उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम का उद्देश्य महिला प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों से सचेत एवं आत्मरक्षित बनाना, तथा समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रसार करना है।

*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  ज़ैदपुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने घर में मचाई तबाही*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *