विजय शंकर तिवारी की रिपोर्ट
जिला रायबरेली के छोटे से गाँव का लड़का बना सोशल मीडिया स्टार: पंकज गांव वाला
रायबरेली (सलोन)। छोटे से गाँव सलोन में जन्मा पंकज, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘पंकज गांव वाला’ के नाम से जाना जाता है, आज लाखों दिलों पर राज करने वाले एक क्रिकेट इनफ्लुएंसर बन गए हैं। पहले ब्लॉग-video बनाने से शुरुआत करने वाले पंकज को गाँव के मेले-त्योहारों पर वीडियो बनाने तक खास पहचान नहीं मिली।
लेकिन सन 2024 के शुरुवात में उन्होंने अपना रुख बदलकर खेल-कूद से जुड़ी सामग्री बनाने पर ध्यान लगाया। क्रिकेट की देसी और इंटरनेशनल दोनों ही वीडियोस इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के बाद उन्हें मिलियन्स व्यूज मिलने लगे। शुरुआती दिनों में बिना पैसे के ऑल ओवर इंडिया ट्रैवल, कई दिन भूखे-प्यासे रहना और तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, पर जुनून और लगन ने उन्हें हारने नहीं दिया।
उनकी पहली बड़ी पहचान यूपी ट्वेंटी लीग 2024 से मिली, जब लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक की तरह कवरेज करते हुए स्टैंड से बनाई गई वीडियोस पर लाखो लोग लाइक-कमेंट करते दिखाई दिए। उसी दौरान यूपीसीए ने उन्हें लीग इनफ्लुएंसर नियुक्त किया। अक्टूबर 2024 में कानपुर के ग्रीन पार्क में इंडिया-बांग्लादेश के टेस्ट मैच में पंकज की स्टैंड से लाइव अपडेट देने वाली देसी स्टाइल वीडियोस ने उन्हें और बुलंद किया।
आईपीएल 2025 में भी पंकज गाँव वाला का जलवा चला, जहां उनके इंस्टाग्राम रील्स को 100 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले और आरसीबी की जीत के मौके पर उनकी लाइव रिपोर्टिंग ने सबका ध्यान खींचा।
इसके बाद यूपी ट्वेंटी लीग 2025 और इंडिया ए वर्सेज ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में यूपीसीए ने उन्हें लीग प्रमोटर और ऑफिशियल इनफ्लुएंसर के रूप में आमंत्रित किया।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला और यूपीसीए के शीर्ष पदाधिकारियों ने पंकज गांव वाला की सराहना की।
आज सलोन के एक छोटे से गाँव और मिट्टी के कच्चे मकान में रहने वाले इस युवा ने साबित कर दिया कि संघर्ष, जज़्बा और देसी अंदाज से कोई भी अपनी पहचान बना सकता है।
उनकी कहानी:
– शुरुआत: गाँव में त्योहार-मेला वीडियो और ब्लॉगिंग ,खेल-कूद वीडियोस
– पलटाव: 2024 क्रिकेट की प्रॉपर रील्स
– पहला ब्रेक: यूपी ट्वेंटी लीग 2024 में स्टैंड से लाइव कवरेज
– आधिकारिक पहचान: यूपीसीए द्वारा लीग इनफ्लुएंसर, यूपी ट्वेंटी लीग 2025
– देशभर में नाम: आईपीएल 2025 में 100 मिलियन प्लस व्यूज़
– सम्मान: बीसीसीआई उपाध्यक्ष एवं यूपीसीए की प्रशंसा
सलोन के इस बेटे ने साबित कर दिया कि गाँव की मिट्टी से उठकर भी दुनिया तक अपनी आवाज़ पहुंचाई जा सकती है। पंकज गांव वाला आज सोशल मीडिया पर क्रिकेट का अद्भुत चेहरा बनकर उभरे हैं।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
