June 9, 2026
IMG-20251009-WA1065

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*बाराबंकी*
*मिशन शक्ति 5.0 के तहत शेरेवुड नर्सिंग कॉलेज की छात्रा बनी एक दिवसीय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक*

बाराबंकी रफी अहमद किदवई मेमोरियल जिला चिकित्सालय उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के तहत बुधवार को जिला चिकित्सालय बाराबंकी में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश देने वाला अनूठा आयोजन हुआ। इस अवसर पर शेरेवुड नर्सिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्रा अनामिका तिवारी ने एक दिवसीय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला।

पद ग्रहण करने के बाद अनामिका तिवारी ने संकल्प लिया कि जिला अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को निशुल्क जीवन रक्षक दवाएं और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों से इलाज और सुविधाओं की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जय प्रकाश मौर्य, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वी.पी. सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर राज कुमार वर्मा सहित शेरेवुड नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिकाएं शिवांगी मौर्या, ज्योति राय व इसरत सईद उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को समाज में नेतृत्व और आत्मविश्वास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला आयुष समिति की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *