June 9, 2026
IMG-20251014-WA0674

*आजमगढ़ साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज़मगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव लेक्चर सीरीज़ आयोजित*
साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 14.10.2025 को जनपद आज़मगढ़ पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव लेक्चर सीरीज़ आयोजित की गई।इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम के दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व www.cybercrime.gov.in
पोर्टल के उपयोग संबंधी जानकारी दी गई तथा लाइव सेशन में प्राप्त शिकायतों एवं प्रश्नों के उत्तर भी प्रदान किए गए।
इस क्रम में *क्षेत्राधिकारी नगर आज़मगढ़ शुभम तोदी* द्वारा सत्र लिया गया। आगामी सत्रों में अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं साइबर विशेषज्ञों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी जनपदवासियों से अनुरोध है कि वे आगामी लाइव लेक्चर सीरीज़ में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर साइबर अपराधों से बचाव हेतु स्वयं एवं अपने परिजनों को जागरूक करें।
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  पहले ये वायरल वीडियो देखिए…ये कोई फिल्मी सीन नहीं, ये आज़मगढ़ के जीयनपुर कोतवाली का असली मंजर है। नमस्कार मैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *