June 9, 2026
IMG-20251025-WA0660

विंध्याचल थाना क्षेत्र – अतरैला गाँव के निवासी व्यक्ति लापता, पुत्र ने लगाई पिता को खोजने की गुहार

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर थाना विंध्याचल गैपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम अतरैला भाऊ सिंह का पूरा निवासी सत्यम प्रजापति द्वारा अपने पिता बब्बे प्रजापति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

सत्यम प्रजापति ने बताया कि उनके पिता दिनांक 24 अक्टूबर को घर से दुकान के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। जब मोबाइल पर संपर्क किया गया तो फोन नहीं उठा, और रात करीब 10 बजे के बाद मोबाइल फोन बंद बताने लगा।

परिजनों ने आस-पास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहाँ काफी तलाश की, मगर उनका कोई पता नहीं चल पाया।
थक-हार कर पुत्र ने थाना विंध्याचल पहुंचकर पुलिस से पिता को खोजने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  संत श्री भरत बाबा मार्ग का लोकार्पण: जवाहर सिंह की स्मृति में शिक्षा और विकास को नई राह आज 17 अक्टूबर 2025 को संत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *