September 12, 2026
IMG-20241029-WA0030(1)

दीपावली और भैया दूज के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला को भेजे। सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम अखिलेश सिंह यादव,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने भैरोपुर मोड़ स्थित रुद्रांश स्वीट्स पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने खाद्य पदार्थ,बेसन व तेल का नमूना लिया। टीम की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा और कई दुकानें बंद हो गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा और कई दुकानदार तो शटर गिराकर इधर उधर खिसक लिए। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने के लिए टीम द्वारा लगातार छापेमारी का काम किया जा रहा है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  दक्षिण मुखी मां के दरबार में भव्य जागरण का आयोजन ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *