मधुबन मऊ-अवैध शराब के निर्माण, बिक्री,परिवहन भंडारण आदि के विरुद्ध आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश के बाद आबकारी इंस्पेक्टर नेहा यादव के नेतृत्व में सराय मेवागिरी, चन्द्रापार , नन्दौर , कटघराशंकर फतेहपुर मंडाव, महुवी,भैरोपुर आदि संदिग्ध स्थानों व ईट भठ्ठे पर छापामारी कर 85 किलों लहन नष्ट किया । तथा कच्ची शराब के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया । इस दौरान शराब कारोबारियों में हडकंप मचा रहा ।त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने लिए के मद्देनज़र संदिग्ध स्थानों पर धडल्ले से शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उक्त संदिग्ध स्थानों पर सघन छापामारी किया गया। आबकारी विभाग के इस छापामारी अभियान से शराब कारोबारियों में हडकंप मचा रहा । कारोबारी अपने चिन्हित स्थानों से शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित नदारत रहें । हालाकि सरायमेवागिरी ईट भठ्ठे पर टीम ने 85 किलों लहन नष्ट किया ।इसके उपरांत आबकारी विभाग की टीम ने चेतावनी देते हुए कारोबारियों को चिन्हित करने की कवायद में जुटी रही ।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
