September 12, 2026

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

*ट्रक के चपेट मे आने से 15 वर्षीय छात्रा की हुई मौत ग्रामीणों ने किया चक्का जाम*

मेहनगर आजमगढ़

स्थानीय थाना क्षेत्र के बासुपुर ग्राम सभा की कक्षा नौवीं की छात्रा आंचल यादव पुत्री योगेंद्र यादव जो आदर्श बालिका इंटर कालेज मे कक्षा नौ में पढ़ती थी आज शाम को स्कूल से आते समय जयनगर बाजार के पास ट्रक के चपेट मे आने से उस बच्ची की मौत हो गई जानकारी होने पर परिजनों ने और ग्रामवासियों ने शव को रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिए और मुवावजे की मांग करने लगे मौके पर एसडीएम मेहनगर और तहसीलदार ने पहुंचकर मुवाबजे की मांग का आश्वासन देकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा मौके पर थाना प्रभारी देवगांव थाना प्रभारी मेहनगर फोर्स के साथ तैनात रहे

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता परीक्षा एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *