February 5, 2026
IMG-20251115-WA0371

शिवकुमार की रिपोर्ट

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा एक अभिनव प्रयास के अंतर्गत प्रदेश के समस्त शिक्षकों को समेकित कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत *संपूर्ण* प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की योजना बनाई गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार बलिया में जून 2025 से इस प्रशिक्षण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को पांच दिवस का प्रशिक्षण कराते हुए उनके अंदर 21वीं सदी के अपेक्षित जीवन कौशलों के विकास, समावेशी एवं सुरक्षित विद्यालई वातावरण के सृजन हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन इस प्रशिक्षण के अंतर्गत किया जा रहा है। आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार बलिया पर गतिमान एकीकृत प्रशिक्षण संपूर्ण के 11 में बैच का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य शिवम पांडे के निर्देशन में गतिमान इस प्रशिक्षण में शिक्षक बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं तथा अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं। डाइट के प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर मृत्युंजय सिंह तथा इस प्रशिक्षण के नोडल रविरंजन खरे के कुशल नेतृत्व में पीपीटी के माध्यम से विषय वस्तु को रोचक बनाते हुए समूह चर्चा, रोल प्ले, डेमो तथा खेल गतिविधि आदि विद्यार्थियों में कैसे विकसित की जाए इस पर वृहद चर्चा का आयोजन भी किया जा रहा है। क्षमता संवर्धन के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण में गणित ,भाषा शिक्षण, नेतृत्व क्षमता संवर्धन, स्वास्थ्य के लिए खेल का योगदान इत्यादि से संबंधित बिंदुओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के 20 सत्रों में समाहित किया गया है तथा इन बिंदुओं के दृष्टिगत शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का एक उद्देश्य यह भी है की निर्धारित समय में अध्यापक छात्र-छात्राओं को अध्यापन हेतु किस प्रकार से अधिक से अधिक समय प्रदान कर सकें। सीखना बोझ ना हो करके आनंद की अनुभूति बने तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहयोगी हो इस बात पर अधिक जोर दिया जा रहा है ।प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र में ऐसी गतिविधियों का समावेश किया गया है जो छात्रों को विकसित भारत की योजना के अनुरूप बना सके तथा उनके अंदर कुशलता का विकास किया जा सके। 11 में बैच के प्रशिक्षण में शिक्षा क्षेत्र बेलहरी, दुबहर,सीयर,पंदह तथा नगरा के शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण आज 11 नवंबर 2025 को प्रारंभ हुआ है जो दिनांक 15 नवंबर 2025 तक संचालित होगा। विदित है कि जनपद बलिया में इस प्रशिक्षण में प्रथम चक्र में कुल 1500 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाना है जिसमें प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए कम से कम 100 अध्यापकों की प्रतिभागिता होनी है। इस प्रशिक्षण में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता गण देवेंद्र सिंह, अविनाश सिंह ,जानू राम ,डॉक्टर अशफाक ,हलचल चौधरी ,किरण सिंह, डा शाइस्ता अंजुम ,राम प्रकाश द्वारा योजना बनाकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर शशि भूषण मिश्र, संतोष कुमार तथा शिक्षक चंदन मिश्रा द्वारा प्रदान किया जा रहा है!

See also  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी अजमतगढ़ व पुलिस चौकी इमलिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया -

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *