*ब्यूरो चीफ*
*शुभम् कुमार बाराबंकी*
*बाराबंकी जिला अस्पताल में बुज़ुर्ग मरीजों के लिए बड़ी राहत*
*अब ओपीडी के पास ही होगा बीपी चेक सीएमएस ने लिया संज्ञान*
बाराबंकी। जिला सरकारी अस्पताल में बुज़ुर्ग और बीमार मरीजों को अब लंबी दूरी तय कर बीपी चेक कराने की परेशानी से राहत मिलेगी। पहले 60 से 70 साल के बुज़ुर्ग मरीजों को ओपीडी से काफी दूर स्थित हृदय रोग विभाग (कमरा नंबर 36) तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में आए दिन सुविधाओं की कमी को लेकर मरीजों की नाराज़गी सामने आती रही है, लेकिन इस बार एक सकारात्मक पहल देखने को मिली है। फिजिशियन डॉक्टर अक्सर अपने मरीजों को बीपी नपवाने की सलाह देते हैं, जिसके लिए उन्हें ओपीडी से बाहर ड्रामा सेंटर तक पैदल जाना पड़ता था। यह दूरी खासकर बुज़ुर्गों और गंभीर मरीजों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ. जे. पी. मौर्य ने तत्काल संज्ञान लिया और निर्देश दिए कि अब बीपी चेकिंग की सुविधा कमरा नंबर 8 में ही उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए वहाँ मौजूद इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को बुज़ुर्ग मरीजों का बीपी नजदीक में ही नापने के निर्देश दिए गए हैं।
फिजिशियन डॉ. सिकंदर अली ने भी इंटर्न छात्रों को बीपी नापने की विधि और मरीजों से व्यवहारिक तरीके से पेश आने की ट्रेनिंग दी।
सीएमएस डॉ. मौर्य ने कहा कि, “अस्पताल में जो भी कमियां दिखाई देंगी, उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश की जाएगी। मरीजों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। कमरा नंबर 8 में बीपी मशीन सहित छोटी-छोटी जांचों के उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।”
नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों के चेहरों पर खुशी देखी गई और इसे जिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
