February 5, 2026

*आजमगढ़ साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए उपाय किया गया जागरुक*

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. द्वारा शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आजमगढ़ जनपद पुलिस द्वारा आयोजित परिक्षेत्र-स्तरीय साइबर जागरूकता कार्यशाला में साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर – 1930 और वेबसाईट: cybercrime.gov.in पर गोल्डन आवर में अर्थात शीघ्रातिशीघ्र शिकायत दर्ज करने की महत्ता तथा साइबर स्लैवरी के संबंध में आजमगढ़ रेंज के स्कूलों की बालिकाओं, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाज के अन्य वर्ग के सदस्यों तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में कार्यशाला के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी ज़ोन वाराणसी महोदय द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया। पुलिस उप महा निरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा स्वयं कार्यक्रम स्थल में उपस्थित रहकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया, एवं पुलिस अधीक्षक, बलिया द्वारा ऑन लाइन प्रतिभाग किया गया| पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम द्वारा अपने सम्बोधन में साइबर जागरूकता कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं, विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, ऑनलाइन माध्यम से जुड़े जनपद आजमगढ़ एवं बलिया के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं, आजमगढ़ रेंज के साइबर सेल तथा थानों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों* को सर्वप्रथम साइबर-स्लैवरी के खतरे के बारे में आगाह किया गया और बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 467 बंधक बनाए गए भारतीय व्यक्तियों को म्यांमार से मुक्त कराया गया है, जिन्हें विदेशों में नौकरी के नाम पर बुलाकर उनके पासपोर्ट, वीजा एवं पहचान प्रपत्र छीन कर उनसे जबरन भारतीयों के ही विरुद्ध डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटोरसन एवं धोखाधड़ी जैसे अपराध कराए जा रहे थे|इनमें से 67 व्यक्ति उत्तर प्रदेश के थे, जिनमें से 4 व्यक्ति जनपद आजमगढ़ के एवं 1 व्यक्ति जनपद बलिया का भी था, जिनसे पूछताछ कर जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि, उनको किस तरह से साइबर अपराध की दुनिया में संलिप्त किया गया|साइबर अपराध से दस प्राथमिकताओं में चिन्हित नियंत्रण हेतु किए गए प्रयासों की भी जानकारी प्रदान की गई

See also  सी. पी. इंटरनेशनल स्कूल के स्पोर्ट्स कैंप में चमकी छात्र प्रतिभा, निदेशक ने बढ़ाया उत्साह

बाइट: सुनील कुमार सिंह – डीआईजी
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *