*आजमगढ़*पुलिस से मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी घायल, दो अन्य साथी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल 3 डंडे बरामद।*
जनपद आजमगढ़ के थाना पवई क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में हत्या के एक मुकदमें में वांछित मुख्य आरोपी हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। मुठभेड़ में अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद किये गये हैं। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी पवई भेजा गया। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के थाना पवई पर दर्ज मुकदमा अपराध सं. 310/25 धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत 13 नवंबर को ग्राम ओरिल केवटाना में नरेन्द्र बिंद की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों की तलाश में थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। जहां मुखबिर की सूचना पर रसूलाबाद मोड़ के पास घेराबंदी की गई। रात में काली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिये। पुलिस के रुकने के इशारे पर वे भागने लगे, लेकिन मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। इस दौरान एक अभियुक्त ने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें नीरज, निवासी ओरिल केवटाना के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। वहीं अन्य दो अभियुक्त शिवशंकर उर्फ शंकर, निवासी पिलकिच्छा, थाना खुटहन, जौनपुर तथा सूरज उर्फ मंटू, निवासी ओरिल केवटाना को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पुरानी रंजिश के चलते 13 नवंबर की सुबह उन्होंने नरेन्द्र बिंद को खेत के पास चकरोड पर रोककर डंडों से पीट-पीटकर मार डाला और लाश छोड़कर फरार हो गए। उनकी निशानदेही पर 3 डंडे बरामद हुए हैं।
Bite :- चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
