September 12, 2026
IMG-20241111-WA0003

शिव कुमार की रिपोर्ट

शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों में अगले सप्ताह से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ता के साथ-साथ सहायक ऑपरेटर की तैनाती को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ गांव में करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

आशा कार्यकर्ती और सहायक ऑपरेटर गांव के पात्र लाभार्थी, जो 70 वर्ष या उससे अधिक के हो गए हैं, उन्हें तलाश कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को इसका लाभ मिल सकें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए आशा कार्यकर्ती व सहायक ऑपरेटर को जिम्मेदारी दी गई हैं, ताकि छुटे लाभार्थी को पहचान कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकें।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  सलोन : सिरसिरा गांव में दबंग महिला और उसकी बेटी द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *