April 16, 2026
IMG-20250730-WA0063

सलोन : सिरसिरा गांव में दबंग महिला और उसकी बेटी द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल

विजय शंकर तिवारी कि रिपोर्ट
==================
दिनांक 29 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद स्थित सिरसिरा गाँव में स्थित निजी विद्यालय SAHARA PD PUBLIC SCHOOL (पिन: 229124) के बाहर एक अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक घटना सामने आई है।

इस विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना शर्मा (धारण किए हुए ग्रे साड़ी), प्रबंधक श्री राजनाथ शर्मा (नीली लुंगी में), उनकी बेटी एवं विद्यालय की शिक्षिका काजल शर्मा (सफेद कुर्ती व जीन्स में), तथा प्रबंधक के अन्य सहयोगी, जिनकी पहचान वीडियो एवं फोटो में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है—इन सभी ने मिलकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला (हरा साड़ी पहने हुए) के साथ निर्मम मारपीट की।

यह घटना केवल एक सामान्य विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होती है। आर्थिक और सामाजिक रुतबे का दुरुपयोग करते हुए इन लोगों ने पीड़िता को उसके घर के सामने अकेला देखकर घेर लिया और उस पर तथा उसकी मात्र 10 वर्षीय मासूम बेटी पर बेरहमी से लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

जब पीड़िता के वृद्ध ससुर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी ज़ोर से धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। छोटी बच्ची भी इस हमले में घायल हुई है और पीड़िता महिला स्वयं लगातार डंडों की मार से बेसुध हो गई।

विचारणीय प्रश्न यह है कि जिन लोगों के ऊपर बच्चों को शिक्षित करने और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की जिम्मेदारी है, जब उनका स्वयं का आचरण इतना अमानवीय और हिंसात्मक हो, तो समाज और विद्यार्थियों का भविष्य कैसा होगा?

See also  कंपोजिट विद्यालय बरौली पर विश्व गौरैया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पक्षियों के संरक्षण पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया गया

इस घटना की तिथि: 29 जुलाई 2025,
स्थान: पीड़िता के घर के ठीक सामने, SAHARA PD PUBLIC SCHOOL के निकट, सिरसिरा, उत्तर प्रदेश – 229124,

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *