July 26, 2026
IMG-20241115-WA0002

शिवकुमार की रिपोर्ट

।देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस 14 नवंबर 2024 को पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली दुबहर के प्रांगण में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाल-मेले का आयोजन किया गया। अपने विभिन्न नवाचारो के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के हाथों सम्मानित हो चुकी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय पीहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर व चाचा नेहरू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मेले का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में श्रीमति प्रिया सिंह केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर बलिया द्वारा विद्यालय की छात्र छात्राओं के मध्य प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्र छात्राओं को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र आदि भेंट किए गए ।प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय की मानें तो बच्चों का सर्वांगीण विकास करना मेले का मुख्य उद्देश्य था।”बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए उनके अंदर कलात्मक रूप से विकास करना जरूरी है। मेला इसका अच्छा उदाहरण है।बच्चों ने मेले में बहुत ज्यादा एन्जॉय किया.” इस अवसर पर महिला परिवार कल्याण विभाग से केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह ,कार्यालय सहायक हर्षवर्धन जी ,केस वर्कर वैजन्तीमाला ,नर्स नीलम शुक्ला ,रंजना यादव तथा विद्यालय परिवार प्रसून पाठक (सहायक अध्यापक ) ,निरुपमा सिंह (शिक्षामित्र ),कविता यादव (शिक्षा मित्र) रसोइयाँ उपस्थित रही।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली व सुरसंडा गांव में ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार एकता और भाईचारे के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *