September 12, 2026
IMG-20241115-WA0065(1)

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा:वृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी पर देश के पहले प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. स्कूल में कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी. शिक्षकों ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला व बच्चों से उनकी बातों का अनुसरण करने की अपील की

बाल मेला का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय ने कहा की14 नवंबर हमारी युवा पीढ़ी के पालन-पोषण और शिक्षित करने के महत्व की याद दिलाता है. आज हमें पंडित नेहरू में बताये मार्गों में चलने की जरूरत है। बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें सुरक्षित माहौल देना और शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। बच्चों ने पोस्टर व विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।स्कूल में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित बाल मेले में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जाम से निजात दिलाने पर आधारित मॉडल पेश किए। वहीं प्रदूषण से मुक्ति, घर में लगी आग को बचाव के उपाय आधारित मॉडल भी बनाए। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने बाल मेला लगाया।इस मौके पर पूनम यादव, व विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 06.01.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *