September 12, 2026
IMG-20241118-WA0033

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा-बेल्थरा मार्ग पर स्थित नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसिया चट्टी के पास बिसरूप मोड के समीप शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिंद्रनाथ यादव (55) की मौत हो गयी, जबकि 22 वर्षीय पुत्र विशाल घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

लहसनी (चकिया) गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिन्द्र नाथ यादव अपने पुत्र विशाल के साथ निमंत्रण से लौट रहे थे। परसिया चट्टी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक की सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हरिंद्र नाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्रावि बसरिकारपुर में कार्यरत शिक्षामित्र धर्मेंद्र राय का आकस्मिक निधन सोमवार को हृदयाघात से हो गया। मिलनसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *