June 9, 2026

जैदपुर बाईपास सिद्धौर मार्ग पर दो बाइक की आपस में भिड़ंत में एक बाइक सवार ट्रक के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पुलिस मौजूद

प्रदुम कुमार की रिपोर्ट
मामला बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैदपुर कस्बा के बाईपास अंतर्गत सिद्धौर मार्ग का है
जहां पर रविवार करीब 4:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार भिड़ंत के उपरांत अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के काली दीन पुरवा निवासी ओमप्रकाश ज़ैदपुर किसी कार्य को लेकर आया हुआ था। तभी बाईपास के निकट दो बाइक की भिंडत हुई जिसमें वह सड़क पर गिर गया और इतने में ही सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वही इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  जहानागंज में पहले छेड़खानी फिर घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *