जिला आजमगढ़ ब्लॉक अहिरौला क्षेत्र की खबर है l
प्रयास सामाजिक
संगठन द्वारा बेटियों के कन्यादान में निरंतर सहयोग किया जा रहा है, और आज 57 वें कन्यादान में भागीदारी करते हुए अहिरौला ब्लॉक के बिलारी गांव निवासी विधवा शोभा ने जब बेटी के हाथ पीले करने में सहयोग लिए प्रयास के पास आयीं तो प्रयास ने उन्हें सहयोग का आश्वासन देते हुए- आज समाज के तमाम लोगों के सहयोग से सब्जी का पूरा सामान,तेल, पत्तल, गिलास, दोना, प्लेट, बर्तन, साड़ी, प्रेस, कंबल आदि के साथ कुछ अर्थ का भी किया सहयोग। – अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि हमारी सच्चाई ही हमारी अच्छाई है, -प्रयास के साथी नेक नीयत से काम करते हैं, और उसी का परिणाम रहा समाज के तमाम अच्छे लोग प्रयास के साथ जुड़ रहे हैं, तथा जिसको जो भी बन पड़ा सहयोग करते हुए सेवा कार्य में लगे हुए प्रयास के साथियों का निरंतर उत्साहवर्धन किया। बेलइसा मंडी से कुछ साथी निरंतर शब्जी आदि का सहयोग करते हैं, तो वहीं समाज से तमाम लोगों ने अपनी स्वेच्छा से इस कन्यादान में सहयोग किया, बेटी के निज गाँव बिलारी से भी तमाम लोगों ने शादी में सहयोग किया।- समाज के कमजोर लोगों के लिए अगर इसी तरह कुछ सबल लोगों का हाथ आगे आ जाए तो तमाम समस्याओं का हल हो सकता है। -सहयोग पाकर बिटिया की मां ने सभी सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद दिया l
संवाददाता दीपक भारती पत्रकार आजमगढ़
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला महासचिव दीपक भारती पत्रकार आजमगढ़
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारNovember 15, 2025आजमगढ़*पुलिस से मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी घायल, दो अन्य साथी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल 3 डंडे बरामद।*
समाचारNovember 15, 2025आजमगढ़ साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए उपाय किया गया जागरुक*
UncategorizedNovember 15, 2025पुरानी पेंशन बहाली और TET अनिवार्यता से मुक्ति के लिए अटेवा ने नगरा में किया संवाद*
समाचारNovember 15, 2025बाराबंकी जिला अस्पताल में बुज़ुर्ग मरीजों के लिए बड़ी राहत* *अब ओपीडी के पास ही होगा बीपी चेक सीएमएस ने लिया संज्ञान*
