जिला आजमगढ़ थाना रानी की सराय क्षेत्र की घटना हैं l
आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोढ़ के समीप अधेड़ की गला कटने से संदिग्ध हाल में मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस हत्या आत्महत्या के बीच उलझी है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मणीलाल यादव उम्र 55 वर्ष सोनवारा मोढ़ के समीप परिवार के साथ रहते थे। सड़क के हिस्से के कमरे में किरायेदार दुकान करते हैं। मंगलवार को दिन में तीन बजे मणीराम की पत्नी दूसरे तले के कमरे में सोये मणीराम को जगाने गई तो खून देख सहम गई। महिला के चिखने पर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गये। मृतक के गले की नश कटी थी और वह लहूलुहान था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच किया। परिजनों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक भूमि बेचने के लिए किसी से तय किया था जबकि परिजन भूमि बेचने से मना कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।
संवाददाता दीपक भारती की रिपोर्ट
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारNovember 15, 2025आजमगढ़*पुलिस से मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी घायल, दो अन्य साथी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल 3 डंडे बरामद।*
समाचारNovember 15, 2025आजमगढ़ साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए उपाय किया गया जागरुक*
UncategorizedNovember 15, 2025पुरानी पेंशन बहाली और TET अनिवार्यता से मुक्ति के लिए अटेवा ने नगरा में किया संवाद*
समाचारNovember 15, 2025बाराबंकी जिला अस्पताल में बुज़ुर्ग मरीजों के लिए बड़ी राहत* *अब ओपीडी के पास ही होगा बीपी चेक सीएमएस ने लिया संज्ञान*
