August 8, 2026

अशोक सिंह की रिपोर्ट

*डाई खाद की किल्लत से किसान परेशान*

मेंहनगर आजमगढ़ स्थानिय तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समितियो पर डाई खाद न आने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।जहां एक तरफ शासन सत्ता किसानों के लिए दिन रात एक किए हुए हैं वहीं इस समय गेहूं ,चना आलू मटर सरसों की बुआई चरम पर चल रही है।वही सरकारी समितियों से डाई खाद गायब है सबसे बड़ी बात तो यह है कि प्राइवेट दुकानों पर भी डाई खाद नहीं मिल पा रही है जिससे किसान काफी परेशान है किसानों की बुआई डाई खाद न मिलने से बाधित चल रही है जहां तहां प्राइवेट दुकानों पर डाई खाद काफी ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं किसान मजबूर हो कर ऊंचे दामों पर डाई खरीद रहा है।उक्त समस्या की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जन प्रतिनिधियों ने तत्काल डाई खाद मुहाई करने की मांग की है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा थाना बरदह के नवनिर्मित पुलिस बूथ मुक्तिपुर, पुलिस बूथ गोडहरा एवं पुलिस भोजनालय का किया गया उद्घाटन।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *