April 19, 2026
IMG-20250524-WA0016

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा थाना बरदह के नवनिर्मित पुलिस बूथ मुक्तिपुर, पुलिस बूथ गोडहरा एवं पुलिस भोजनालय का किया गया उद्घाटन।*

➡️ कल 23.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना द्वारा *थाना बरदह के नवनिर्मित पुलिस बूथ मुक्तिपुर, पुलिस बूथ गोडहरा एवं पुलिस भोजनालय* का उद्घाटन किया गया। पुलिस भोजनालय में बैठने हेतु फर्नीचर, पेयजल हेतु RO, हाथ धोने हेतु बेसिन, गैस चूल्हा, स्टोर में खाद्य समाग्री हेतु कंटेनर, प्रकाश की व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था की गई है।
➡️ उद्घाटन के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में पेड़ लगाया गया। इसके पश्चात *पुलिसकर्मियों के लिए बड़ाखाना* का आयोजन किया गया।

बड़ाखाना किसी भी सुरक्षा बल के जवानों के लिए एक परम्परागत आयोजन हैं जिसमें सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं एवं समस्त उच्चाधिकारियों द्वारा सबसे पहले अपने जवानों को बैठाकर भोजन परोसा जाता है। यह पुलिस बल में जवानों की मेहनत के प्रति धन्यवाद ज्ञापन का प्रतीक होने के साथ-साथ पुलिस बल में आपस मे टीम भावना को बल देता हैं एवं मनोबल को प्रोत्साहन देता है।
➡️ बडाखाना के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों को *अंगवस्त्र* प्रदान किया गया।
इस अवसर पर *क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण* उपस्थित रहे
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *