April 19, 2026
IMG-20241220-WA0021

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया: बलिया के नगरा पुलिस ने वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के दानियालपुर (डुबकिया) निवासी जैनुल हक तथा उसके पुत्र मो. साहिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। सिकन्दरपुर निवासी अरमान आलम की तहरीर पर रपट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अरमान आलम का कहना है कि कस्बा में स्काई मार्केट सर्विसेज के नाम से कम्पनी चलाते थे। पैसा दोगुना
करने का लालच देकर दोनों ने कई लोगों का पैसा सदस्यता शुल्क के रुप में कम्पनी में लगाया था। मैने भी 51 हजार रुपये बातौर सदस्यता शुल्क जमा किया था। उन्होंने कहा था कि हर माह तीन हजार रुपये खाते में भेजे जायेंगे। मेरे अलावे जहांगीरपुर निवासी सरवर अहमद, जयप्रकाश यादव, नगरा निवासी अनवर राइन, शहाना खातून, नसीरुउल्लाह, कमरुनिशा व मो. शमशुजमा, चचयां निवासी बृजमोहन व रेखा से पैसा लिया था।

करीब दो साल बाद भी पैसा खाते में नहीं आया तो पूछताछ की गयी। आरोपियों ने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद पिता-पुत्र आफिस बंद कर भाग गये। इसकी शिकायत कई बार थाने व अधिकारियों से की गयी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। एसपी के निर्देश पर इस मामले में मुकदमा पंजीकृत हो सका है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बाराबंकी ( ) 27 नवंबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वक कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आज अपने सिविल लाइन आवास पर "पुशप" गेम में 1 मिनट में 134 पुशप लगाकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *