September 12, 2026
IMG-20241220-WA0086

शिवकुमार की रिपोर्ट

बाइक चोरी के आरोप में नगरा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दो युवक चौकीदार को चकमा देकर थाने से भागने में कामयाब हो गए. इसकी जानकारी जैसे ही नगरा पुलिस को हुई, उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. पुलिस उनके गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह दे रही है, किंतु अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली सकी है. बताते हैं कि थाना क्षेत्र के खानवर गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक विगत दिनों खाकी बाबा मंदिर परिसर से चोरों ने गायब कर दिया था. इस मामले में पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और फोटो के साथ नगरा पुलिस को तहरीर दी थी. किंतु पुलिस प्राथमिक दर्ज नहीं की थी. सीसी कैमरे में दिखाई दे रहे चेहरे के आधार पर पीड़ित अपनी बाइक का पता स्वय लगा रहा था. इसी दौरान पीड़ित को जानकारी मिली की बाइक चोर गड़वार थाना क्षेत्र की जिगनी में मौजूद हैं. पीड़ित अपने सगे संबंधियों के साथ नगरा थाने पर जाकर पुलिस को सब बात बताई. पुलिस पीड़ित के साथ जिगनी पहुंचे जहां पर दो बाइक चोर पुलिस की पकड़ में आ गए तथा अन्य भाग गए. पुलिस पकड़े गए बाइक चोरों को थाने लेकर आई और बाइक के बारे में पूछताछ की तथा उनके निशान देही पर बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक बरामद करने पहुंची किंतु वहां पर बाइक नही मिलने पर पुलिस बैरंग लौट आई. इधर भोर में चार बजे लॉकअप में बंद चोरों ने शौच का बहाना बनाकर पानी मांगा. थाने का चौकीदार पानी देने के लिए जैसे ही लाकअप का गेट खोला उसे धक्का देकर भाग निकला वहा पर तैनात होमगार्ड को भी चोरों ने धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकले. चोरों के भागने की खबर से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया.

See also  सीतापुर में 36 साल के एक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर बाइक सवार हमलावारों ने पहले राघवेंद्र की बाइक को टक्कर मारी। फिर राघवेंद्र के गिरते ही उन पर तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *