June 9, 2026
IMG-20241220-WA0016(1)

आज़मगढ़ । जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव के पास ट्रक की धक्के से बाइक पर सवार भाई व बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका पिता व एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें कि रौनापार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राजू (35) अपनी बेटी जानवी (9), रोहन (12) व दिव्या (17) के साथ बाइक से चक्रपानपुर जा रहे थे। चक्रपानपुर में उसकी बुआ के घर किसी का जन्मदिन था जिसमें वह सभी शामिल होने जा रहे थे। वह जैसे ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। इससेे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में जानवी व रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू व उसकी बेटी दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भिजवाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में लकर जांच-पड़ताल कर रही है।
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  नगरा:वृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी पर देश के पहले प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. स्कूल में कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी. शिक्षकों ने चाचा नेहरू
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *