दोहरीघाट में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई 150वीं जयंती
पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ, ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ में उत्साह
दोहरीघाट (मऊ)। थाना परिसर में शुक्रवार सुबह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर की। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, छात्र और छात्राएं दौड़ में शामिल हुए। यह दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर सब्जी मंडी, रोडवेज होते हुए विक्ट्री इंटर कॉलेज तक निकाली गई।
दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एकता ही शक्ति है” और “भारत माता की जय” जैसे देशभक्ति नारों से पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने देश की 562 रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
विक्ट्री इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ. शाश्वतानंद पांडे ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन दृढ़ संकल्प, एकजुटता और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल भी उन्हीं की प्रेरणा से समाज में शांति, सुरक्षा और एकता बनाए रखने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकता के संकल्प के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
