सीटी हॉस्पिटल की अखबारों में खबर प्रकाशित होने से बौखलाए डाक्टरों ने पत्रकारों से की बदतमीजी
सुपर फास्ट न्यूज चैनल
संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज अन्तर्गत लक्ष्बर बजहा मे दो दिन पूर्व आयुष्मान कार्ड धारक महिला के परिजनों से वसूली के बाद भी आपरेशन के दौरान महिला की हुई मौत की सच्चाई जानने गये पत्रकार से सिटी हॉस्पिटल के जिम्मेदार उलझ गये अपनी कारगुजारियों के कारण आये दिन सुर्खियों मे रहने वाला सिटी हॉस्पिटल मे किस तरह से धन की उगाही की जा रही है वह सोचनीय विषय है।
बताते चले कि शुक्रवार को जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी कलावती पत्नी ब्रजेश को सिटी हॉस्पिटल लखबर बजहा मे पथरी के आपरेशन के लिए ओटी मे लाया गया जहां पर मौजूद डाक्टरों ने 25 हजार की मांग रखी परिजनों ने आयुष्मान कार्ड भी दिया लेकिन डाक्टरों ने बगैर पैसे लिये आपरेशन करने से मना कर दिया परिजनों ने 10 हजार रुपये जमा कर शेष रुपये का इंतजाम करने लगे डाक्टर ओटी मे ले जाकर ऑपरेशन कर रहे थे इसी बींच महिला की मौत हो गयी। रविवार को समाचार पत्रों मे छपी खबरों के आधार पर घटना की सच्चाई जानने के लिए हॉस्पिटल गये पत्रकार से हॉस्पिटल के जिम्मेदार लोगो अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। अखबारों में खबर प्रकाशित होने से बौखलाए डॉ लेखराज यादव ने धमकी देते हुए कहा, कि जो तुम लोगों ने खबर चलाई है तुम्हारे ऊपर मानहानि का मुकदमा कर देंगे, और वहां मौजूद स्टाफ से कहा की इसको अंदर किसने आने दिया,इसको अब बाहर जाने मत देना,गेट बंद करवा दो।
बहरहाल सिटी हॉस्पिटल मे सब कुछ ठीकठाक नही चल रहा है आये दिन किसी न किसी कारण हॉस्पिटल सुर्खियों मे बना रहता है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
समाचारApril 17, 2026नहीं हुई कार्रवाई तो होगा आंदोलन
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
