September 12, 2026
IMG-20250518-WA0018

अरविंद कुमार पांडे की रिपोर्ट

आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत विहान बालिका आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) हीरापट्टी आजमगढ़ में नाट्य कला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम समन्वयक अरविन्द नारायण मिश्र एंव विद्यालय अधीक्षिका प्रगति सिंह द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम के अतिम चरण में अरविन्द नारायण मिश्र जी ने नाटक से सम्बन्धित प्रश्न पूछे एंव विद्यालय के कार्मिक एवं छात्र-छात्राओं की सराहना की एवं विद्यालय अधीक्षिका प्रगति सिंह को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के उपरान्त सभी गणमान्य अतिथियों, समस्त कार्मिकों स्वम् छात्र-छात्राओं को जलपान व भोजन कराया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक अरविन्द नारायण मिश्र, नाट्य कला टीम के सदस्य, वालिका विद्यालय अधीक्षिका प्रगति सिंह, बालक विद्यालय अधीक्षक ज्योति राय, अफरोज अहमद, अहमद, मंच संचालक राम विनय पटेल, प्रियंका सिंह, मंजू शर्मा, मीरा वर्मा, प्रभारंजन मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, सीमा, ज्योति भारती, बन्दना, सुशीला, जौहर यादव, अजय यादव, राधेश्याम उपस्थित रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया के सबसे बड़े ब्लॉक नगरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) की दुर्दशा ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2009 से संचालित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *