सफाई मित्रों की क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
विजय शंकर तिवारी की रिपोर्ट
सलोन रायबरेली, जनपद रायबरेली अंतर्गत नगर पंचायत सलोंन द्वारा दिनांक 09/01/2025 दिन गुरुवार को सफाई मित्रों की क्षमता संवर्धन की कार्यशाला का आयोजन किया गया, सफाई मित्रों को स्वच्छता कचरा पृथक्करण और कचरे के उचित निस्तारण के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों को उनके कार्य में और अधिक दक्ष और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता करना था यह कार्यशाला सफाई मित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिसमें स्वच्छता से जुड़ी नई जानकारी सुरक्षित कार्य प्रक्रियाएं और स्वच्छता के प्रति सही दृष्टिकोण के बारे में बताया गया, कार्यशाला में अधिशासी अधिकारी प्रियंका तिवारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन किया गया, कार्यशाला के अंत में अध्यक्ष ने सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करके उनके समर्पण की सराहना की और उन्हें अधिक प्रभावी तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया साथ ही समस्त नगर पंचायत सदस्य गणों ने भी सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
