September 12, 2026
IMG-20250112-WA0000(1)

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया।
रसड़ा-नगरा मार्ग पर स्थित राघोपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत हो गई। घटना शनिवार की देर शाम की है। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, पुलिस ने मृतकों के घर भी सूचना दे दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि गाजीपुर जनपद के थाना बरेसर अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी रितेश गोड़ (20) पुत्र सुधन गोड़ अपने भतीजा दिलीप गोड़ (16) पुत्र रघुराज के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों अभी राघोपुर गांव के समीप पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर अचेतावस्था में पड़े घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ जहानागंज दीपावली रात में ITI छात्र की गोली मारकर हत्या में शामिल बदमाशों से मुठभेड़, 2 के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद, 1 घटना के दिन हुआ गिरफ्तार*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *