June 23, 2026
IMG-20250119-WA0016(1)

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा(बलिया)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ऊसरहा की विवाहित के पिटाई करने के मामले में पुलिस ने सास, ससुर व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. विवाहिता किरण देवी ने तहरीर में कहा है कि उनकी शादी श्याम नारायण यादव के साथ लगभग 17 वर्ष पूर्व हुई थी. उसे पांच बच्चे भी हैं. पति उसे किसी भी तरह का खर्च नहीं देता है, वह बच्चों के साथ अलग रहती है. मंगलवार को सुबह वह ननद से अपना पैसा मांग रही थी. इस पर सास निर्मला देवी, ससुर बिहारी यादव व देवर मनीष यादव ने पिटाई कर दी. देवर ने धमकी दी की जान से मार देंगे. थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया की आवश्यक बैठक यू. आर.सी.नगर क्षेत्र बलिया पर हुई जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया के कर्मठ एवं जुझारु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *