August 8, 2026
20250123_071450

*बाराबंकी में मां विद्यावती नवदुर्गा मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह*

*लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ जयकारों से गूंज पूरा इलाका*

संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद में गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुल्तानपुर गांव में नवनिर्मित मां विद्यावती नवदुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर के निर्माता फतेह सिंह वर्मा द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में बनवाए गए इस भव्य मंदिर की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमाओं के दर्शन की अद्भुत उत्सुकता देखी गई। पूरा वातावरण जय श्री राम और जय माता जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र की संस्कृतिक विरासत को भी समृद्ध करेगा। मंदिर परिसर में उमडी भीड़ ने इस बात का प्रमाण दिया कि यह स्थल आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का केंद्र बनेगा

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बीस प्रधानों कि शिकायत भी पीटकर थूंक चटवाने वाले नसीराबाद थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय कि नहीं हिला पाई कुर्सी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *