June 9, 2026
IMG-20250208-WA0095(1)

रूद्रेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

बहेरी चट्टी के पास हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट एक की मौत,जबकि चालक सहित दो हुए घायल।

सिकंदरपुर,बलिया।
खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गई।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चालक सहित दो अन्य घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।वहीं घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।उधर,घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी कौशल सिंह (40) पुत्र रणजीत सिंह अपने दो रिश्तेदारों मंटू सिंह (32) पुत्र चंद्रभान सिंह और रितेश सिंह (27) पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी फरीदपुर (पचखोरा) थाना गड़वार के साथ सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे।कि बहेरी चट्टी के पास चालक को झपकी आ गई।जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पास में स्थित मकान से टकराते हुए गड्ढे में चली गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।वहीं घटना की सूचना चौकी इंचार्ज मासूमपुर सूर्यनाथ यादव को दी।ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चालक के बगल में बैठे गंभीर रूप से घायल कौशल सिंह को काफी प्रयास के बाद गाड़ी से बाहर निकाला।जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को सीएचसी सिकंदरपुर भिजवाया।जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।वही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

See also  महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में दिनांक 26 अप्रैल, शनिवार को पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण तथा विधि विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में “सोशल मीडिया युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और साइबर अपराधों के बीच क़ानूनी संतुलन”  विषय पर व्याख्यान सत्र का आयोजन हुआ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *