September 12, 2026
IMG-20250208-WA0024(1)

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया।नगरा:शुक्रवार को नगरा गड़वार रोड में डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। डेंटल अस्पताल का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सिंह ,धीरेन्द्र सिंह, डॉ शुभम सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर आदि ने संयुक्त रूप से किया।पूजा अर्चना भी की गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि डॉक्टर भगवान के दूसरा रूप होते हैं चिकित्सकों को हमेशा सेवा धर्म के ऊपर से उपचार करनी चाहिए
डॉ शुभम सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। चिकित्सकों को हमेशा मानव सेवा के उद्देश्य से ही कार्य करने चाहिए। व्यवस्थापक धीरेन्द्र सिंह ने अस्पताल की विधि व्यवस्था से अवगत कराते हुए कहा कि यहां आधुनिक उपकरणों के द्वारा दांत की इलाज की व्यवस्था की गई है।चिकित्सक डॉ शुभम सिंह ने दांत से संबंधित होने वाले विभिन्न बीमारियों से लोगों को अवगत कराते हुए बचाव से संबंधित कई सुझाव दिया।कहा कि ग्रामीण इलाके में डेंटल हॉस्पिटल खोलने का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, डॉ डीपी सिंह, डाॅ एस एन गिरि, जयराम सिंह, सुभाष सिंह, धीरेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, अखिलेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  छठ महापर्व की तैयारी जोरों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *