धवल इंडस्ट्रियल एरिया में कूल प्लस उत्पादन कम्पनी ने विश्वकर्मा पूजा को धूमधाम से मनाया गया।
लखनऊ
धवल इंडस्ट्रियल एरिया में विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर कूल प्लस उत्पादन कंपनी की तरफ से विश्वकर्मा उत्सव का आयोजन किया गया था इस आयोजन में कूल प्लस उत्पादन कंपनी विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर इस कंपनी के निर्देशक नितिन वर्मा ने वृक्षारोपण का कार्य करके सभी इंडस्ट्रियल एरिया को यह संदेश दिया कि जिस तरीके से भगवान विश्वकर्मा ने इस संसार की रचना की इस तरीके से वृक्षारोपण के माध्यम से हम सभी उद्योगपति कि पर्यावरण की रचना करेंगे जिससे हमारा समाज स्वस्थ एवं दीर्घायु होगा। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर आमंत्रित मां रूमाली देवी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त सचिव एवं सूरज फाउंडेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष आदर्श राय ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा का अवतरण हुआ था। इसी वजह से इस दिन को विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, कुबेरपुरी जैसे सभी देवनगरी का रचनाकार कहा जाता है। इसके अलावा भगवान विश्वकर्मा ने सोने की लंका और भगवान श्रीकृष्ण के लिए द्वारका नगरी का निर्माण किया था। धार्मिक मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जातक को कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है और बिज़नेस में अपार सफलता प्राप्त होती है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
