April 16, 2026
20240918_094927

*महोत्सव की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन आयोजित*
आजमगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 5 दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव 18 से 22 सितंबर महोत्सव की पूर्व संध्या पर हरिऔध कला केंद्र में *कवि सम्मेलन* का आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम *मुख्य अतिथि महोत्सव नोडल प्रभारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आज़ाद भगत सिंह तथा रूपेश कुमार गुप्ता पर्यटन जिला सूचना अधिकारी* के द्वारा उदघाटन संयुक्त रूप से माता सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया उसके बाद नोडल प्रभारी एवम् सूचना संस्कृति आधिकारी महोदय के द्वारा सभी कवियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत सभी कवियों ने नोडल अधिकारी तथा संस्कृति अधिकारी का भी फूलमाला पहना अंग वस्त्र देकर किया।

कवि सम्मेलन में जनपद के विभिन्न जानेमाने कवियों ने काव्य पाठ किया।

वहीं नवोदित कवि संतोष पाण्डेय ने अपने कविता पाठ नौकरी की जिंदगी यारों क्रिकेट की बाल है पढ़कर सबको खूब गुदगुदाया।

नवोदित कवियित्री शालिनी आर्या ने मयार तो मेरा खुदा भी ना हुआ पाठ कर खूब प्रशंसा बटोरी।

तुम्हे ही याद किया सबकुछ भुला दिया मैने अब खुद ही सोचता हूं ये क्या किया मैंने।

वरिष्ठ कवि डॉक्टर ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने अपने कविता पाठ फिर मुझे याद कर रहा कोई से सबको भाव विभोर कर दिया।

चलो फिरसे उजड़ा घरौंदा बनाएं कवि राजनाथ राज

रुत मन भावन है आया अब सावन है कोरे कोरे नैनन से नेह बरसा गए।
वरिष्ठ कवि रूद्र चौबे ने काव्य पाठ किया।

प्रणय गांव धरती अम्बर का दूर छितिज के पार रचूं कवियित्री डॉक्टर प्रतिभा सिंह।

See also  Sdm के आदेश पर वीडियो मेंहनगर ने हटवाया सोखता

तुम भी कर सकोगे चरागों को रोशन। कवि मोo साहिद

वहीं कवियित्री शालिनी राय “डिंपल”
ने अपने कविता पाठ जिसमें श्रृंगार करुण दोनों रसों मिश्रण दिखा पाठ कैसे हमको दिए बिसराई पिया।

ये राही तुमको आगे आगे बढ़ते जाना है कवि विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव

मंच का संचालन जनपद के ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ कवि पित्रपुरुष प्रभु नारायण पाण्डेय “प्रेमी जी” ने किया *अध्यक्षता* वरिष्ठ कवियित्री डॉक्टर आशा सिंह जी ने सर्वप्रथम मां शारदा की वंदना *हैं भंवर में सभी मां हमे पार थे शारदे शारदे मां मेरी शारदे से किया ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *