September 12, 2026
IMG-20250217-WA0039(2)

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाचार्य एवं कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़े सोनबरसा निवासी अरुण कुमार चौबे के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. चौबे जी जिससे एक बार मिल लेते थे, उसके दिल में उतर जाते थे। लोगों की मदद करना उनका शुरू से स्वभाव था।

मुझे उनके साथ सहयोगी और शिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। जब वह जूनियर हाई स्कूल पांडेयपुर में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। शिक्षा के प्रति उनका गहरा लगाव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत जनपद स्तर परकृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का किया गया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *