June 9, 2026
IMG-20250928-WA0002

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत जनपद स्तर परकृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का किया गया आयोजन

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर में शासन एवं निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितम्बर, 2025 से दिनांक 02 अक्टूबर, 2025 तक सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत जनपद स्तर पर आज दिनांक 27 सितम्बर, 2025 को विकास भवन परिसर में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान श्री रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, के कर कमलों द्वारा 15 दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन नवीन पेंशन, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार एवं दुकान निर्माण/संचालन योजना का स्वीकृति गार्जियन प्रमाण पत्र, 134 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र, 03 मानसिक दिव्यांगजनों के गार्जियन को लीगल (11 ब्रेलकीट, 13 स्मार्ट केन, 72 एम0आर0कीट, 34 व्हील चेयर एवं 04 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल) का वितरण किया गया।
मा0 विधायक नगर ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के पिछले पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रहे हैं जितने दिव्यांग बंधु हैं उन्हें इतनी राहत प्रदान की है कि वह किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सके।
मा0 विधायक मड़िहान ने कहा कि म0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में दिव्यांग जनों सुविधा को देखते हुए कृत्रिम अंग का वितरण किया गया। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर एवं अन्य बचपन डे-केयर सेन्टर के कर्मचारियों के साथ विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

See also  बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश रामगोविन्द चौधरी ने बहराइच में हुई साम्प्रदायिक हिंसा की जाँच सुप्रीम

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *